*खैराबाद में बारह रबीउल अव्वल का आयोजन*आज जनपद सीतापुर के कस्बा *खैराबाद* में *पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारह रबीउल अव्वल* के मुबारक अवसर पर पूरे कस्बे में झंडे उठाए गए।इस आयोजन का उद्घाटन *सभासद कजियारा यूसुफ खान* द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष *नसीम खान* ने इस दिन को बेहद मुबारक बताते हुए कहा कि हमारे कस्बे में हमेशा *अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे, सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहें—यही इस आयोजन का संदेश है।आयोजन समिति ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए कस्बे के पुलिस प्रशासन का भी हार्दिक धन्यवाद किया। अमन, भाईचारा और सौहार्द—यही खैराबाद की पहचान है।*#बारह_रबीउल_अव्वल






