सीहोर में गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो वाहन पकड़े गए।
केसरिया हिंदू वाहिनी, सीहोर (मध्य प्रदेश) के जिलाध्यक्ष श्री विजय कालू सोनी जी के नेतृत्व में गौवंशों की सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया गया। उनकी सक्रियता और सतर्कता के परिणामस्वरूप गौवंशों को सुरक्षित बचाया गया तथा कथित रूप से तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इस साहसिक एवं समाजहित के कार्य के लिए पूरा केसरिया परिवार श्री विजय कालू सोनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ऐसे कार्य समाज में गौसंरक्षण, कानून के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता का संदेश देते हैं।
जय श्री राम 🚩
डॉ. अतुल कुमार मिश्रा
संस्थापक
केसरिया हिंदू वाहिनी



