लखनऊ में केसरिया हिंदू वाहिनी की बड़ी संगठनात्मक बैठक, जिला अध्यक्षों ने बनाई एक वर्ष की कार्ययोजना
लखनऊ में केसरिया हिंदू वाहिनी की बड़ी संगठनात्मक बैठक
जिला अध्यक्षों ने बनाई अगले एक वर्ष की कार्ययोजना, दिसंबर के कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में रविवार को केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी एक वर्ष के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ दिसंबर माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई, बिहार के सांसद आदरणीय अरुण भारती जी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज सिंह मुन्ना जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक डॉ. अतुल मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव आशीष सिंह, राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्ण द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रभारी संजय सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा अजय तिवारी, प्रदेश प्रभारी मुख्य मोर्चा अजय शर्मा, प्रदेश प्रभारी गौरक्षा गुरदीप वाजपेयी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ नीतू सिंह सेंगर, आरती पाण्डेय,प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अध्यक्ष निशा मिश्रा तथा महामंडलेश्वर गणेशानंद जी महाराज सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला अध्यक्षों ने प्रस्तुत की संगठन विस्तार की कार्ययोजना
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी एक वर्ष में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
आगामी दिसंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई।
“संगठन की मजबूती के लिए जिला इकाइयां महत्वपूर्ण”
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी जमीनी इकाइयों और सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और सभी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
संस्थापक डॉ. अतुल मिश्रा ने कहा कि आगामी एक वर्ष संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें और संगठन को प्रत्येक जिले में मजबूत बनाने का प्रयास करें।
मुख्य अतिथि सांसद अरुण भारती जी ने भी संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना के लिए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय के महत्व पर जोर दिया।
बैठक के दौरान दिसंबर माह सहित आगामी एक वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







