नारी के सम्मान में , केसरिया है मैदान में
200 के करीब लड़कियां , जो कि उत्तर प्रदेश , हरियाणा और दिल्ली से संबंधित है, घर से और ससुराल से प्रताड़ित है ।
इनको मुख्य धारा में लाने के लिए हम लोग एक योजना पर कार्य कर रहे है ।
15 अगस्त के आस पास हम लोग ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के तहत इन बच्चियों को रोजगार और कानूनी सहायता के लिए एक मंच पर लाने जा रहे है ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय बबिता चौहान जी(अध्यक्ष,राज्य महिला आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर आदरणीय लक्ष्मी सिंह जी (कमिश्नर ऑफ पुलिस),नोएडा की उपस्थिति रहेगी ।
सभी बहनों के एप्लीकेशन के साथ साथ उनके बायोडाटा भी लिए जायेंगे , जिससे उनके घर के आस पास ही कोई नौकरी उनके लिए देखी जा सके ।
केसरिया हिंदू वाहिनी का ये कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होगा ।
कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध नगर टीम के द्वारा किया जाएगा ।
जिसमें मुख्य रूप से कोर टीम से ममता भाटी जी,जिलाध्यक्ष मुख्य मोर्चा कन्हैया गुप्ता जी,तथा महिला मोर्चा की टीम का सहयोग रहेगा ।
कार्यक्रम स्थल चयनित होते ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी ।
गौरम बुद्ध नगर , गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और आस पास के जिला पदाधिकारी इसमें सम्मिलित होने के लिए स्वतंत्र है ।
डॉ० अतुल कुमार मिश्रा
संस्थापक,केसरिया हिंदू वाहिनी





